मार्किट कमेटी का चेयरमेन बनने के लिये जोड-तोड व सिफारिश हुई तेज

Font Size

यूनुस अलवी

 
पुन्हाना:     मेवात जिला कि पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका और नंूह कि मार्कीट कमेठी के चैयरमेन और वाईस चैयरमेन बनने कि दौड आखरी लम्हें में पहुंच गई है। अब तक प्रदेश में 40 से अधिक मार्कीट कमेठियों के चैयरमेन और वाईस चैयरमेन सरकार ने घोषित कर दिये हैं। मेवात में पुन्हाना मार्कीट कमेठी के चैयरमेन का पद दो संघियों के बीच है जिसमें पुन्हाना व्यापार मंडल के प्रधान संजीव सिकरिया सबसे आगे नजर आ रहे हैं। संजीव सिकरिया को पुन्हाना मार्कीट कमेठी का चैयरमेन बनाने के लिये जहां पुन्हाना से विधायक एंव वक्फबोर्ड के चैयरमेन रहीश खान, गोसेवा आयोग के चैयरमेन भानी राम मंगला और हरियाणा हज कमेठी के वरिष्ट सदस्य एंव संभावित चैयरमेन औरंगजेब का समर्थन मिला हुआ है। इसके अलावा पुन्हाना व्यापार मंडल और भाजपा व आरएसएस से जुडे कई लोगों ने संजीव सिकरिया को प्रधान बनाने के लिये मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
 
    पुन्हाना व्यापार मंडल के नवीन मंगला, भगत बिछौरिया, धर्मबीर अग्रवाल, संजय मेंबर, मोनू मंगला और दिनेश सिंगलहेडिया का कहना है कि संजीव सिकरिया का खानदान शुरू से ही संघ से जुडा हुआ है। वे पार्टी के सच्चे सिपाई हैं। उन्होने पार्टी के लिये हमेशा बढचढ कर काम किये हैं। फिलहाल संजीव पुन्हाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष है जिस इमानदारी के साथ वह व्यापारियों कि लडाई लडते हैं उसमें मार्कीट कमेठी के चैयरमेन बनने कि सभी खूबी मौजूद हैं।
 
 वहीं संजीव सिकरिया के अलावा कस्बा पिनगवां से मनीष कुमार और जसवत गोयल भी मार्कीट कमेठी के चैयरमेन कि दौड में लगे हुऐ हैं।

You cannot copy content of this page