विनोद गर्ग बने जिला प्रधान तो यूनुस अलवी उपप्रधान

Font Size

: हरियाणा पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न 

यूनुस अलवी

मेवात:  हरियाणा पत्रकार संघ की जिलास्तर की एक बैठक पुन्हाना के पंजाबी बारात घर में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मपाल आर्य की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से हरियाणा पत्रकार संघ के जिला प्रधान व जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव के दौरान तावडू निवासी विनोद गर्ग को जिला प्रधान व पुन्हाना निवासी कृष्ण आर्य को जिला महासचिव तथा नरेश गर्ग को जिला कार्यकारिणी संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार युनुस अल्वी को संगठन का उपाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त प्रधान विनोद गर्ग ने स्वयं के चुने जाने पर सभी का धन्यवाद किया तथा संगठन के लिए पूरी मेहनत से कार्य करने की शपथ ली। इससे पहले स्व. पत्रकार मोहित मंगला के असामायिक निधन पर संगठन के सदस्यों ने शोक प्रकट किया व संगठन के प्रदेश सचिव व गुड़गांव के वरिष्ठ पत्रकार अनिल आर्य पर भाजपा नेता द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पास किया। 
 
चुनाव के दौरान फिरोजपुर झिरका निवासी नरेश गर्ग को जिला कार्यकारिणी संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार युनुस अल्वी को संगठन का उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियों ने पूरी मेहनत से कार्य करने की शपथ ली। चुनाव के बाद नवनियुक्त प्रधान विनोद गर्ग ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष होकर समाज की समस्याओं को प्रशासन व सरकार के समक्ष मुखर होकर उठाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकार को निडर व मुखर होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों के हितों के लिए आवाज उठाते हुए कहा कि सरकार को पत्रकारों के हितों में निर्णय लेना चाहिए। हरियाणा पत्रकार संघ समय-समय पर पत्रकारों के हितों की आवाज उठाता रहा है। उन्होंने गुड़गांव के पत्रकार अनिल आर्य पर हुए हमले की निंदा करते हुए सरकार से मांग की कि अगर सरकार व प्रशासन ने उक्त भाजपा नेता के खिलाफ कार्यवाही नहीं की तो पत्रकारों भाजपा का विरोध करेंगे व धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर झिरका से मुकेश गोयल, तावडू से वरिष्ठ पत्रकार आदर्श गर्ग, शयामसुंदर सोनी, दीपक सतीजा, डा. नरेश मेंहदीरत्ता, पुन्हाना से पी के गोयल, ललित गर्ग, गोपीचंद गोयल, योगेश सैनी, गुरूदत्त भारद्वाज, आशीष गोयल कौशल सिंगला सहित अनेक पत्रकार मौजूद थे। 

You cannot copy content of this page