निरंकारी भक्त करेंगें सेक्टर 31 में सफाई

Font Size

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के जन्म दिवस 23 फरवरी के उपलक्ष्य में

प्रात: 6 बजे से 9 बजे तक चलेगा अभियान 

संत निरंकारी मिशन ब्रांच गुडग़ांव के सैकड़ों भक्त भाग लेंगें

गुरुग्राम :  संत निरंकारी मिशन द्वारा निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस 23 फरवरी के उपलक्ष्य में वीरवार 23 फरवरी को सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह सफाई अभियान वीरवार को प्रात: 6 बजे से 9 बजे तक चलेगा। इसमें संत निरंकारी मिशन ब्रांच गुडग़ांव के सैकड़ों भक्त भाग लेंगें और गुरुग्राम के सेक्टर 31 क्षेत्र ओर आसपास की सड़कों में सफाई करंगें। भक्तों द्वारा सेक्टर 31 मार्किट रोड़, झाडसा रोड से एन एच 8 व आस पास की गलियों में यह सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान का नेतृत्व निरंकारी मिशन की ब्रांच के संयोजक एमसी नागपाल करेंगें। इसमें  निरंकारी सेवादल सहित अनेकों पुरुष और महिला भक्तजन बढ़ चढ़ कर भाग लेंगें।

एमसी नागपाल ने बताया कि अध्यात्म की दृष्टि में मन व आत्मा की सफाई प्रभु निरंकार को स्मरण करने तथा इसके सत्संग से हो जाती है। इसके साथ आस-पास के वातावरण को सुंदर व स्वच्छ रखना आवश्यक होता है। इसी उदेश्य में यह सफाई अभियान चलाये जाते हैं। उन्होंने बताया कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी के 63 वें जन्म दिन के अवसर पर यह सफाई अभियान भारत वर्ष के प्रत्येक शहर व नगर में वर्षों से चलाया जा रहा है। निरंकारी सेवा दल के सदस्यों के लिए यह सेवा का सुअवसर होता है तथा वे इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं।

देशव्यापी सफाई अभियान में 263 रेलवे स्टेशन भी शामिल

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 63वें जन्म दिवस 23 फरवरी, 2017 को संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा एक देशव्यापी वृक्षारोपण तथा सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सद्गुरु माता सविन्दर हरदेव जी महाराज के आशीर्वाद तथा रेलवे मंत्रालय से विचार विमर्श के उपरान्त देशभर में 263 रेलवे स्टेशनों की सफाई भी की जायेगी।

इसके अलावा संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के स्वयंसेवक, सेवादल के सदस्य तथा साध संगत द्वारा सैकड़ों सार्वजनिक पार्कों की सफाई की जाएगी और उनमें हज़ारों वृक्ष लगाए जायेगें। सभी स्थानों पर साफ-सफाई तथा वृक्षारोपण का यह कार्य प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक होगा। इस अभियान में मिशन के लाखों श्रद्धालु भक्त भाग लेंगे।

दिल्ली में चेरिटेबल फाउंडेशन, सेवादल तथा साध संगत के सहयोग से तीन रेलवे स्टेशनों – पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली तथा हज़रत निज़ामुद्दीन, सत्संग भवनों तथा पार्कों की सफाई करेगा और पौधे भी लगाए जायेंगे। दिल्ली में टी.बी. अस्पताल महरौली और चण्डीगढ़ के पी.जी. आई. अस्पताल की सफाई भी की जाएगी।

इसी दिन फाउंड़ेशन द्वारा गोद लिए गए हरियाणा के चार गांवों की भी गहन सफाई की जायेगी। इनमें शामिल है – सोनीपत जिले के पंछी गुजरां तथा मंडोरा और पानीपत जिले के पट्टी कल्याणा तथा भोडवाल माजरी शामिल हैं।

संत निरंकारी मिशन में भक्त प्रभु के बंदों से प्यार करते हुए अपनी भक्ति को प्रकट करते हैं और मानव मात्र की सेवा में आगे रहते है। इसी भावना के अंतर्गत संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन विगत कई वर्षों से देश व दूर-देशों में रक्तदान, वक्षारोपण तथा सफाई अभियान जैसे समाज कल्याण कार्यों द्वारा समाज सेवा में निरंतर बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है। ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में भी फाउंडेशन का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्ष 2015 में इसी उपलक्ष्य में भारत सरकार के माननीय रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने पत्र लिखकर बाबा हरदेव सिंह जी महाराज से देशभर के रेलवे स्टेशनों की सफाई के लिए ‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान’ हेतु मिशन के स्वयंसेवकों का योगदान मांगा तो सद्गुरु बाबा जी ने सहर्ष इसकी स्वीकृति देते हुए फाउंडेशन द्वारा देश भर में एक वर्ष के लिए 46 बड़े रेलवे स्टेशनों की साफ सफाई करने का आशीर्वाद प्रदान कियाए जिसे फाउंडेशन ने पूर्ण तनमयता से निभाया। वर्ष 2015 से भारत सरकार ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के लिए संत निरंकारी मिशन को अपना ब्रान्ड अम्बेसडर (प्रेरणा स्रोत) घोषित किया है।

You cannot copy content of this page