फरीदाबाद पुलिस व नवचेतना ट्रस्ट हरियाणा का मैराथन आयोजन

Font Size

स्वर्णजयंती के उपलक्ष्य पर सुरक्षित व स्वच्छ शहर की रचना के उद्देश्य के साथ आयोजन 

फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर भी मैराथन में होंगे शामिल

फरीदाबाद। (जयशंकर सुमन) शहर के इतिहास में द टालेस्ट तिरंगा (3 मार्च 2015), द लार्जेस्ट प्लानटेशन (22-25 जुलाई 2015) , एडोप्ट ए फ्रूट ट्री (25 जुलाई, 2016) व डिजिटल रैली (14 मार्च, 2016) जैसे बड़े सफल आयोजन शामिल करने के बाद अब फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट शहर को ऐसा ही एक बड़ा आयोजन देने वाली है। 19 फरवरी को फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट फरीदाबाद पुलिस के साथ मिलकर फरीदाबाद मैराथन 2017 का आयोजन करने जा रही है। हरियाणा की स्वर्णजयंती के उपलक्ष्य में सुरक्षित व स्वच्छ शहर की रचना के उद्देश्य के साथ इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित की जा रहे इस मैराथन में अलग-अलग आयुवर्ग के लोग हिस्सा लेने वाले हैं।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री उद्योग, पर्यावरण व औद्योगिक ट्रेनिंग विपुल गोयल की अध्यक्षता में शुरू की गई फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट फरीदाबाद शहर के उत्थान के लिए शहर के इतिहास में एक नया सुनहरा अध्याय जोड़ने वाली है। फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट भारतीय संस्कृति और विरासत को जीवंत रखने, संधारणीय विकास, पर्यावरण सुरक्षा,  लिंग समानता ढांचागत विकास के उद्देश्य के साथ ट्रस्ट फरीदाबाद के लोगों के लिए बेहतर जीवन की गुणवत्ता प्रदान करने के लिए कार्यरत है। ट्रस्ट एक ऐसे शहर का निर्माण करने में जुटी है जहां भारतीय संस्कृति के साथ लोगों को बेहतर जीवन यापन के रास्ते मिल सके।

मैराथन में फिल्म जगत के जाने माने नाम शक्ति कपूर, जाने माने गायक व गायिका रिचा शर्मा, सोना महापात्रा, शंकर सहानी, एमडी-केडी हरियाणवी, पंजाबी, हिंदी लेखक, रैपर व गायक शहरवासियों को प्रोत्साहित करने के लिए पहुंचने वाले हैं।

You cannot copy content of this page