महाशिवरात्रि पर भव्य ‘श्री शिव-शक्ति रथयात्रा’ श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

Font Size

अंबाला कैंट : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज श्री शिव-शक्ति ओंकार दरबार, हाउसिंग रोड, आर्मी एरिया, अंबाला कैंट से निकली भव्य ‘श्री शिव-शक्ति रथयात्रा’ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो गई। निराकार परब्रह्म ओंकार स्वरूप 1008 शिवलिंगों की स्थापना के भूमि-पूजन के उपलक्ष्य में आयोजित इस ऐतिहासिक यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को पूर्णत: शिवमय बना दिया। इस मौके पर रूद्रावतार संत महर्षि दुर्वासा-आत्मा कुरड़ी वाले महाराज श्री जी की पीठ पर विराजमान श्री संदीप ओंकारने अपने आशीर्वचन में कहा कि शिव ही सत्य हैं और शिव ही कल्याण का मार्ग हैं। जब समाज एकजुट होकर ईश्वर आराधना करता है, तो वहां से सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत होती है। यह भूमि-पूजन आने वाले समय में एक दिव्य शिवधाम के रूप में फलित होगा, जो पीढिय़ों तक आध्यात्मिक मार्गदर्शन देता रहेगा।

इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित सांसद वरूण चौधरी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपरा के प्रतीक हैं। श्री शिव-शक्ति रथयात्रा ने अंबाला की पहचान को और सशक्त किया है। 1008 शिवलिंगों की स्थापना का यह संकल्प निश्चित ही समाज में नैतिक मूल्यों और धार्मिक चेतना को नई ऊंचाई देगा। आज की यह रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों के जागरण का माध्यम है।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर निकली ‘श्री शिव-शक्ति रथयात्रा’ ने न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त किया, बल्कि सामाजिक एकता और आध्यात्मिक जागरण का भी संदेश दिया।

यात्रा संयोजक समाजसेवी अंजली डीके बंसल ने कहा कि यह आयोजन जन-जन को जोडऩे का माध्यम बना है। हमें गर्व है कि अंबाला कैंट की जनता ने इतनी बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक स्वरूप दिया। हमारा उद्देश्य धर्म के माध्यम से सेवा और संस्कारों को समाज में स्थापित करना है। इस मौके पर वरिष्ठ नेतृी चित्रा सरवारा, अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, जिला काग्रेस के शहरी अध्यक्ष पवन अग्रवाल, स्वामी, प. शिवनारायण दीक्षित सहित अनेक भक्त एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहें।

Table of Contents

You cannot copy content of this page