भाजपा सांसद सोमैया ने उद्धव को दी संपत्ति घोषित करने की चुनौती

Font Size

मुंबई: मिडिया में आई ख़बरों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के महारष्ट्र से सांसद किरीट सोमैया ने आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को अपने परिवार की संपत्ति और आय घोषित करने की चुनौती दी है. सोमैया ने कहा है कि मैंने आज अपनी आय का विवरण बेवसाइट पर जारी कर दिया है . मैं धन शोधन में शामिल नहीं हूं। अब उद्धव ठाकरे को अपने और अपने परिवार की संपत्ति और आय से संबंधित वित्तीय कागजात को सार्वजनिक करना चाहिए।’

सोमैया ने उद्धव से यह स्पष्ट करने की मांग की कि क्या शिवसेना नेता का सात कंपनियों से कोई संबंध है जिनका नाम उन्होंने मीडिया में उजागर किया है। उद्धव टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन शिवसेना के सांसद राहुल शेवाले ने कहा कि सोमैया को पहले भाजपा प्रमुख अमित शाह की आय सार्वजनिक करनी चाहिए।

Table of Contents

You cannot copy content of this page