अशोक विहार में भगवत कथा शुरू : कलश यात्रा में शीतल बागड़ी भी हुई शामिल

Font Size

अशोक विहार में भगवत कथा शुरू : कलश यात्रा में शीतल बागड़ी भी हुई शामिल 2

कलश यात्रा का लाइव वीडियो देखने के लिए खबर के नीचे क्लिक करें :  

गुरुग्राम : शहर के अशोक विहार फेज एक स्थित हनुमान मंदिर के पास हुडा ग्राउंड में भागवत कथा का आयोजन गुरुवार को शुरू हो गया। आज आशोक विहार, लक्ष्मण विहार एवं भीमगढ़ खेड़ी की सैकड़ों महिलाओं के साथ समाजसेवी शीतल बागड़ी भी कलश यात्रा में शामिल हुईं। इसमें प्रमुख रूप से सरला देवी , विमला जांगड़ा, सरोज, एवं सुनीता भी शामिल हैं जो वहां की व्यवस्था का जिम्मा संभाल रही हैं।अशोक विहार में भगवत कथा शुरू : कलश यात्रा में शीतल बागड़ी भी हुई शामिल 3 यह आयोजन आगामी 16 फरवरी तक होगा जिसमें श्री धाम वृन्दावन निवासी एवं प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य राधे श्याम श्रोताओं को भागवत कथा रूपी अमृत पान कराएंगे।

गुरुवार को सुबह से ही आशोक विहार फेज एक के हनुमान मंदिर के आसपास क्षेत्र की महिलाएं जमा होने लगी और बड़े धूमधाम से भागवत कथा के आयोजन का शुभारंभ किया गया। क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया और आशोक विहार की गलियों से होतेअशोक विहार में भगवत कथा शुरू : कलश यात्रा में शीतल बागड़ी भी हुई शामिल 4 हुए यह यात्रा हुडा ग्राउंड में प्रस्तावित कथा स्थल तक पहुंची। इस यात्रा में विशेष तौर पर समाज सेवी शीतल बागड़ी भी शामिल हुईं और सभी श्रोताओं व महिला सदस्यों तथा आयोजक महिला मंडल का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर शीतल बागड़ी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमें पौराणिक परम्पराओं को निभाने का अवसर मिलता है जबकि क्षेत्र के सभी लोगों को एक दूसरे से मिलने जुलने का भी मौका मिलता है। उन्होंने लोगों को आश्वास्त किया कि वे समाज सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगी तथा ऐसे आयोजन में हमेशा सहयोग देती रहेंगी।

अशोक विहार में भगवत कथा शुरू : कलश यात्रा में शीतल बागड़ी भी हुई शामिल 5
उन्होंने खास कर आशोक विहार की महिला मंडल की प्रधान सरला देवी, विमला जांगड़ा, सरोज एवं सुनीता का उन्हें यहां आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद किया एवं इतने सुंदर आयोजन के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो हमें संस्कार दिए हैं उसे जीवित रखने का हमारा कर्तव्य है। इसलिए धार्मिक आयोजन बहुत जरूरी है। उनका कहना था कि वार्ड 10 के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगी।

अशोक विहार में भगवत कथा शुरू : कलश यात्रा में शीतल बागड़ी भी हुई शामिल 6
कलश यात्रा के बाद शीतल बागड़ी ने पूजा अर्चना की और कथा वाचक आचार्य राधे श्याम जी से आशिर्वाद लिया और आश्वासन दिया कि भागवत कथा के आयोजन के लिए उनका सहयोग सदैव इलाके के साथ रहेगा।

कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं एवं बच्चे भक्ति संगीत पर जम कर झूमे।

 

कलश यात्रा का लाइव वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें :  

 

You cannot copy content of this page