बिहार में कृमि उन्मूलन अभियान का आंगनबाड़ी सेविकाओं ने किया बहिष्कार

Font Size

सेविकाओं को ग्रेड 3 एवं सहायिकाओं को ग्रेड 4 के रूप में सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

नीरज कुमार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न प्रखंडों में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर बुधवार को प्रखंड के सेविका व सहायिकाओं ने कल 10 फरवरी शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए दवा का उठाव नहीं करने का निर्णय लेते हुए अपने आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन वीडियो अमर कुमार व सीडीपीओ रीता कुमारी को दिया है।
इस दौरान यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष पल्लवी रानी के नेतृत्व में क्षेत्र से दर्जनों की संख्या में उपस्थित सेविका व सहायिकाओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपने 8 सूत्री मांगों को लेकर धरना व प्रदर्शन किया। इस संबंध में अध्यक्ष श्रीमती रानी ने बताया कि सरकार जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक प्रखंड के सेविका व सहायिका राष्ट्रीय कार्यक्रम का बहिष्कार करती रहेगी। 8 सूत्री मांगों में केंद्रीय बाल विकास मंत्री मेनका गांधी द्वारा घोषणा के आलोक में सेविकाओं को ग्रेड 3 एवं सहायिकाओं को ग्रेड 4 के रूप में सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग शामिल है.

 

नियमितीकरण लंबित रहने तक 45 वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को जल्द लागू करने। सेविका व सहायिकाओं को सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने। सेविकाओं का प्रमोशन करते उनके ही बीच से महिला पर्यवेक्षिका के पद पर नियुक्त करने। सेविका-सहायिका के रिटायरमेंट के बाद उन्हें पेंशन का लाभ देने पेंशन देने आदि मांगे शामिल है। मौके पर सेविका रेखा कुमारी, सविता कुमारी, किरण देवी, पुष्पांजलि सिन्हा, रेखा सिंह, विभा कुमारी, माधुरी कुमारी, नीतू वर्मा, सरिता देवी, सुमन देवी, गीता देवी, रेनू सिंह आदि बड़े संख्या में सेविका व सहायिका शामिल थे।

You cannot copy content of this page