वार्ड न. 10 में रविवार को जागरूकता शिविर का आयोजन : शीतल बागड़ी

Font Size

पार्षद मंगत राम बागड़ी के लक्ष्मण विहार स्थित कार्यालय में होगा आयोजन 

केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे 

कैशलेस लेन देन के बारे में भी बताएँगे 

गुरुग्राम : गुरुग्राम के वार्ड न. 10 के आम नागरिकों को केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए रविवार, दिनांक 5 फरवरी को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समाज सेविका शीतल बागड़ी की ओर से इस शिविर का आयोजन निगम पार्षद मंगत राम बागड़ी के लक्ष्मण विहार स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। इसमें प्रमुख विशेषज्ञ, लोगों को योजनाओं की जानकारी विस्तार से देंगे जबकि कैशलेस लेन देन के बारे में बताने के लिए कई बैंकों के अधिकारी भी मौजूद होंगे। इस शिविार में नए बैंक खाते भी खोले जाएंगे।
यह जानकारी समाज सेविका शीतल बागड़ी ने यहां जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से आम लोगों के लिए दर्जनों योजनाएं शुरू की गई हैं। लोगों को पूरी जानकारी नहीं मिल पाने से उन्हें इसका सीधा लाभ नहीं मिल पाता है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस संबंध में जिला से लेकर ब्लाक स्तर तक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसी अभियान के तहत हमने यह निर्णय लिया है कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी  एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  के नेतृत्व में शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में आम लोगों को बताया जाए। इसके लिए रविवार को जागरूकता शिविार का आयोजन किया गया है। यह शिविर वरिष्ठ भाजपा नेता व वार्ड 10 के निगम पार्षद ,मंगत राम बागड़ी के लक्ष्मण विहार स्थित कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक वार्ड न. 10 में रविवार को जागरूकता शिविर का आयोजन : शीतल बागड़ी 2

इसमें वार्ड के लक्षमण विहार दोनों फेज , आशोक विहार, भीमगढ़ खेड़ी व अपना एन्क्लेव के सभी निवासियों को आमंत्रित किया गया है। इस शिविर में कई विशेषज्ञ एवं बैंकों के अधिकारी लोगों को सारी जानकारी देंगे। उदाहरण के तौर पर राशन कार्ड, पीला राशिन कार्ड, वृद्धा पैंशन, प्रधान मंत्री आवास योजना, बुजुर्ग पैंशन योजना, बच्चों को खेल के क्षेत्र में प्रमोट करने की योजना, हरियाणा कन्या कोष योजना, महिलाओं की सुरक्षा के लिए वन स्टाप  सखी सेंटर, आपकी बेटी हमारी बेटी योजना, पूर्व स्कूल शिक्षा प्रमाण पत्र, एवं मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, सक्षम युवा योजना, राष्ट्रीय कैरियर सेवा केन्द्र सहित कई अन्य प्रमुख लाभकारी योजनाएं शामिल हैं जिनका लाभ आम आदमी जानकारी के अभाव में नहीं उठा पाते हैं। उन्हें यह बाताया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ कैसे और किस विभाग से लिया जा सकता है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। अगर आवश्यकता होगी तो इस तरह के शिविर आगे भी लगाए जाएंगे।

शिविर में नए बैंक खाते भी खोले जाएंगे

श्रीमती बागड़ी के अनुसार इस शिविर में केन्द्र व हरियाणा सरकार की ओर से शुरू किए गए अभियान के तहत लोगों को कैशलेस लेनदेन अपनाने को भी प्रेरित किया जाएगा। उन्हें कैशलेस लेनदेन की जानकारी भी दी जाएगी साथ ही बैंक खाते भी खोले जाएंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वार्ड न. 10 के निगम पार्षद मंगत राम बागड़ी एवं क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।

 

You cannot copy content of this page