हरियाणा में भी तीसरी बार पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : अनिल विज

Font Size

गुडग़ांव, 4 जुलाई : देश व प्रदेश की भाजपा सरकार समाज कल्याण के कार्य बखूबी कर रही है। देश में जहां तीसरी बार भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी है, वहीं हरियाणा में भी आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। उक्त बात प्रदेश के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने वीरवार को हरियाणा कला परिषद के पूर्व निदेशक प्रो. संजय भसीन के आवास पर कही। पूर्व मंत्री प्रो. भसीन के आवास पर उनसे व उनके परिजनों से मुलाकात करने के लिए आए थे।

उन्होंने कहा कि प्रो. भसीन के परिजनों के साथ उनके काफी पारिवारिक संंबंध हैं। उन्होंने प्रदेश के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की और परिजनों बड़ी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत भी किया। अनिल विज ने परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल व सुखमय भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर परिजनों के अलावा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page