उपराष्ट्रपति 6 जुलाई से केरल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

Font Size

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ 6 और 7 जुलाई, 2024 को केरल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

अपने दौरे के पहले दिन, श्री धनखड़ भारतीय अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएसटी) के 12वें दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे और मेधावी छात्रों को संस्थान का उत्कृष्टता पदक प्रदान करेंगे। इसके अगले दिन, उपराष्ट्रपति महोदय का कोल्लम और अष्टमुडी बैकवाटर्स का दौरा करने का कार्यक्रम है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page