बड़े बदलाव के लिए हरियाणा में अरविंद केजरीवाल को लाए जनता : मुकेश डागर (कोच)

Font Size

-” बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल” अभियान की शुरुआत- पारस जुनेजा

– इस बार अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करे जनता- सतेन्द्र बोहरा

– प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर: श्याम लाल बामनिया

गुरुग्राम, 27 जून : आम आदमी पार्टी हरियाणा के कार्यकर्ता गांव-गांव में बदलाव जनसंवाद करके लोगों की राय लेगी और उनके मुद्दों को हल करने के उद्देश्य से सत्ता परिवर्तन करेगी। पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष मुकेश डागर (कोच) ने यह जानकारी आज पार्टी कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा है कि हरियाणा की जनता ने एक बार सभी पार्टियों को मौका दिया। लेकिन उन्होंने हरियाणा के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। इस बार जनता को यदि हरियाणा में बड़ा बदलाव चाहिए तो अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को लाना पड़ेगा।इस बार गाड़ी के टायर को नहीं बल्कि पूरी गाड़ी बदलना है। तभी हरियाणा के लोगों का भला हो सकेगा।

 गुरुग्राम लोकसभा संयुक्त सचिव प्रताप सिंह कदम ने कहा कि बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को इसलिए जेल में डाला, क्योंकि उनको डर था कहीं हरियाणा का लाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा से भी इनका सफाया न कर दे।

 गुरुग्राम सोशल मीडिया प्रभारी पारस जुनेजा ने कहा कि हरियाणा की जनता सभी पार्टियों को बहुत मौके दिए, लेकिन इन्होंने बार बार धोखा दिया। किसानों, महिलाओं और युवाओं के साथ गद्दारी की।

ब्लॉक अध्यक्ष (सोहना) सतेन्द्र बोहरा ने कहा कि बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि हर घर में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार बैठा है।महंगाई चरम सीमा पर है। एक भी सरकारी स्कूल पढ़ने लायक नहीं है। अमीर के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बनेंगे और गरीब किसान व छोटे व्यापारी के बच्चों की जिम्मेदारी कौन लेगा। सरकारी अस्पतालों में  न दवाई, न डॉक्टर और न कोई सुविधा है।

ब्लॉक अध्यक्ष (गुरुग्राम) श्याम लाल बामनिया ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों पर डंडे बरसाए और हमारी बहनों को दिल्ली में सड़कों पर घसीटा। हम अपनी मां बहनों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं करेंगे। इन्होंने पिछ्ले 10 साल में कुछ काम नहीं किया। हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को एक बार मौका देकर देखे हम काम करके दिखाएंगे।इस प्रेस वार्ता में मुकेश डागर (कोच), प्रताप सिंह कदम, पारस जुनेजा,हरीश मल्होत्रा, सुनील गहलोत, श्याम लाल बामनिया, सतेंदर बोहरा मौजूद रहे |

Leave a Reply

You cannot copy content of this page