सैक्टर 9 महाविद्यालय में सैक्सुअल हैराशमैंट से बचाने हेतु कानूनों की दी जानकारी

Font Size

-अपने बच्चों को भी जागरूक करने का दिया संदेश


गुरुग्राम, 10 अप्रैल। राजकीय महाविद्यालय सैक्टर 9 की आई सी सी सैल द्वारा ‘प्रिवैन्शन ऑफ सैक्सुअल हैराशमैंट एक्ट’ पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ वागेश्वरी देशवाल ने प्राध्यापकों को सैक्सुअल प्रताड़ना से सम्बंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने महिला कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

सैक्टर 9 महाविद्यालय में सैक्सुअल हैराशमैंट से बचाने हेतु कानूनों की दी जानकारी 2


व्याख्यान को सबोधित करते हुए महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ राजेश कुंडू ने कहा कि विद्यार्थियों को कानून की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्हें सभी कानूनों की पालना करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


इस अवसर पर आई सी सी की संयोजक डॉ नीलम दहिया ने कहा कि आज के व्यस्त दिनचर्या में हम अपने बच्चों को समय नहीं दे पाते। जिस कारण से बच्चे गलत संगति में जा सकते हैं तथा उनके साथ बुरी घटनाएं घट सकती हैं। हमें अपने बच्चों को समय देना चाहिए तथा उन्हें जागरूक करना चाहिए ताकि उनके साथ किसी भी प्रकार की बुरी घटना न घटें। हमें बच्चों की समस्याओं को सुनना चाहिए तथा समय रहते उनका समाधान करना चाहिए।

सैक्टर 9 महाविद्यालय में सैक्सुअल हैराशमैंट से बचाने हेतु कानूनों की दी जानकारी 3


इस मौके पर डॉ मुकेश शर्मा, डॉ मीनू शर्मा, डॉ मीनाक्षी दलाल समेत सभी प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page