भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी बोले : कांग्रेस पार्टी के असली स्वरूप के छिलके उतरने लगे

Font Size

नई दिल्ली : भाजपा ने कांग्रेस पर हमले और तेज कर दिए हैं. भाजपा प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आज कहा कि कांग्रेस पार्टी के असली स्वरूप के छिलके उतरने लगे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का यह बयान कि- “धारा 370 के हटने से देश के किसी दूसरे राज्य में क्या फर्क पड़ता है” – यह कांग्रेस की संकुचित व घातक मानसिकता को दर्शाता है।

भाजपा प्रवक्ता ने पत्रकार वार्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा तो राजनीतिक दृष्टि से लगभग समाप्त ही गया है अब नैतिक आधार पर समाप्त हो रहा है. उन्होंने कहा कि कश्मीर के इंटीग्रेशन से भारत के अन्य राज्यों पर क्या फर्क पड़ता है कहना भारतीय एकता और अखंडता की शपथ के प्रति खरगे के मन में श्रद्धा नहीं होने का प्रमाण है .

उन्होंने कहा कि भाजपा तो उस विचार व संकल्प से प्रेरित है “जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है” और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी विचार और संकल्प को साकार रूप देकर कश्मीर को भारत के साथ पूर्ण एकीकरण किया। भारत की एकता और अखंडता को लेकर हमारी और कांग्रेस की सोच में ज़मीन आसमान का अंतर है . कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान उस का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि ज्यों ज्यों लोक सभा का चुनाव परवान चढ़ रहा है त्यों त्यों कांग्रेस के असली अरमान भी उभर कर सामने आ रहे और इस मोहब्बत की दुकान से मुस्लिम लीग के लीगी फ़रमान भी साफ़ नज़र आ रहे हैं। जो उनकी सोच नीति और घोषणा पत्र में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी ओर संकेत किया है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 139 वर्ष पुरानी आज़ादी के बाद चार पीढ़ियों और लगभग साठ वर्षों तक सत्ता के सूत्र जिसके हाथ में रहे वह पार्टी कांग्रेस कहती है यदि उसे ‘अब’ मौक़ा मिले तो वो न्याय कर के दिखायेगी। जिन्होंने भारत के युवाओं की प्रतिभा योग्यता क्षमता सामाजिक न्याय सैन्य क्षमता आर्थिक क्षमता औद्योगिक क्षमता और सांस्कृतिक गौरव के साथ कभी न्याय नहीं किया वो आज न्याय की बात कर रहा है और मज़े की बात यह है कि उनकी सभा में ही लोग उनकी बातों पर वांछित प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं अर्थात वो लोग स्वयं यह मान रहे हैं ये बातें विश्वास करने योग्य नहीं है।

भाजपा नेता ने कहा कि ये बातें ना ही उन्होंने उन राज्यों में करके दिखाइए जिनमें उनकी आज भी सरकार है या कुछ महीने तक सरकारें थी इसलिए कांग्रेस के इस घोषणापत्र के लिए एक पंक्ति कही जा सकती है। “वो पैरवी तो झूठ की करता चला गया। बस, उसका चेहरा उतरता चला गया ॥”

Table of Contents

You cannot copy content of this page