ग्राम विकास अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर कस्बेवासियों ने किया भव्य स्वागत

Font Size

जुरहरा, जिला डीग रेखचंद्र भारद्वाज: पंचायती राज विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर पदस्थ कस्बा निवासी राजेंद्र सिंह गुर्जर गुरुवार को राजकीय सेवा से सेवानिवृत हो गए उनकी सेवानिवृत्ति पर कस्बे वासियों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

गुरुवार की शाम समय करीब 5:00 बजे जुरहरा पहुंचने पर ग्राम पंचायत कार्यालय जुरहरा पर सरपंच लक्ष्मण साहू व पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीचंद्र गौड़ के नेतृत्व में कस्बेवासियों ने सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह गुर्जर का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए सेवानिवृत्ति पर उन्हें बधाई दी गई। इसके बाद ग्राम पंचायत कार्यालय से उनके घर तक उन्हें डीजे के साथ पहुंचाया गया जहां रास्ते में व्यापारियों व कस्बे के गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

ग्राम विकास अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर कस्बेवासियों ने किया भव्य स्वागत 2इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीचंद्र गौड़, सरपंच लक्ष्मण साहू, पूर्व सरपंच मदन मोहन, महेश शर्मा, विनोद मानवी, अर्जुन सिंह मानवी, विष्णु शर्मा, खुर्शीद अहमद, फंटूलाल, धर्मचंद गुर्जर, सुन्नी सैनी, जितेंद्र सिंह सेक्रेटरी, दीपक सेक्रेटरी, जीतन सेक्रेटरी, रतन सिंह चौधरी, भूपेश साहू, पूरन सैनी आदि सहित क़स्बे के काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page