अशोक तंवर सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए

Font Size

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में आम आदमी पार्टी के नेता डॉ अशोक तवर आज अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी मैं शामिल हो गए। उन्हें भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में हरियाणा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं हरियाणा भारतीय जनता पार्टी इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि डॉक्टर तंवर की भाजपा में शामिल होने से हरियाणा में पार्टी को और विस्तार मिलेगा। इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डॉक्टर अशोक तंवर को अपना भांजा बताते हुए स्पष्ट किया की डॉ तंवर का ननिहाल उनके गांव में है। इस नाते उनकी बातचीत हमेशा होती रही है उन्होंने पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अशोक टावर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले की याद दिलाते हुए कहा कि तब वह इनका हाल-चाल पूछने पहुंचे थे। तभी से इस प्रकार की संभावना बन रही थी कि वह भाजपा में आ जाएं लेकिन बीच में उनकी गाड़ी आम आदमी पार्टी के स्टेशन पर रुक गई और उन्हें वहां का अनुभव लेने के बाद भाजपा में शामिल होने का निर्णय लेने की स्थिति बनी।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए अशोक तवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से देश में समाज की सभी वर्गों के विकास की दिशा में हम कदम उठाए गए हैं। दुनिया में भारत की साथ मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री की कार्यशाली और भारतीय संस्कृति के संरक्षण और विकास की दृष्टि से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं विकास योजनाओं पर प्रभावी अमल के कारण भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और नेताओं से वे प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ उनकी हुई बातचीत के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने का निर्णय लिया। भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए अशोक तवर ने कहा कि उन्हें पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसका वह निर्वहन करेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page