एम् सी जी कमिश्नर ने काम में कोताही बरतने पर जे ई सुभम सिंह को किया निलंबित

Font Size

– निगमायुक्त पीसी मीणा ने जारी किए निलंबन आदेश, निलंबन अवधि के दौरान कनिष्ठ अभियंता का मुख्यालय निदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग पंचकूला होगा

गुरूग्राम, 18 अक्तुबर। कार्य में कोताही बरतने पर नगर निगम गुरूग्राम में तैनात कनिष्ठ अभियंता सुभम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग पंचकूला में होगा।

नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त पीसी मीणा ने बुधवार को कनिष्ठ अभियंता सुभम सिंह के निलंबन आदेश जारी किए। जारी आदेशों में कहा गया है कि कनिष्ठ अभियंता शुभम सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय निदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग पंचकुला फिक्स किया गया है। निलंबन के दौरान बिना अनुमति के वे मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page