नगर निगम गुरूग्राम द्वारा मैनहॉल फ्री अभियान चलाकर दुरूस्त किए जा रहे मैनहॉल एवं ढ़क्कन

Font Size

  • 18 सितंबर से 24 सितंबर तक निगम क्षेत्र के सभी मैनहॉल को दुरूस्त करने के साथ ही टूटे ढ़क्कनों को बदलने का किया जा रहा है कार्य
  • विशेष अभियान के तहत अब तक 375 मैनहॉल को ढ़क्कन लगाकर किया जा चुका है दुरूस्त

गुरूग्राम, 21 सितंबर। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा निगम क्षेत्र में टूटे मैनहॉल को दुरूस्त करने के लिए 18 सितम्बर से मैनहॉल फ्री विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 24 सितम्बर तक लगातार चलेगा तथा अभियान के तहत अब तक 375 मैनहॉल को ढ़क्कन लगाकर दुरूस्त किया जा चुका है। नगर निगम गुरूग्राम का उद्देश्य है कि 24 सितंबर के बाद क्षेत्र में कोई भी मैनहॉल का ढ़क्कन टूटा ना हो।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त पीसी मीणा द्वारा गत दिनों अधिकारियों के साथ की गई मासिक समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए थे कि निगम क्षेत्र में किसी भी मैनहॉल का ढ़क्कन टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। साथ ही जिन मैनहॉल को मरम्मत की जरूरत है, उन्हें दुरूस्त किया जाए। निगमायुक्त द्वारा जारी निर्देशों की पालना में इंजीनियरिंग ब्रांच द्वारा 18 से 24 सितंबर तक मैनहॉल फ्री विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी कार्यकारी अभियंता अपने-अपने डिवीजन में मैनहॉल की मरम्मत करने के साथ ही टूटे ढ़क्कनों व स्लैब को बदलने का कार्य कर रहे हैं।

अब तक बदले गए 375 मैनहॉल कवर : 18 सितंबर से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत अब तक 375 मैनहॉल कवर को बदला गया है तथा इन्हें दुरूत किया गया है। इनमें डिवीजन-1 में 115, डिवीजन-2 में 36, डिवीजन-3 में 30, डिवीजन-4 में 20, डिवीजन-5 में 22, डिवीजन-6 में 29, डिवीजन-7 में 77 तथा डिवीजन-8 में 46 मैनहॉल दुरूस्त करने का कार्य शामिल है। 24 सितंबर तक निगम क्षेत्र की सभी जगहों पर टूटे मैनहॉल को दुरूस्त करके उनके कवर बदलने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए सभी डिवीजनों में अलग-अलग टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page