देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,109 नए मामले सामने आए

Font Size

नई दिल्ली : राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.66  करोड़(95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं. बीते चौबीस घंटों में 2,055 टीके लगाए गए. भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 21,406 है जबकि सक्रिय मामलों की दर 0.05 प्रतिशत है.

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.77 प्रतिशत है. बीते चौबीस घंटों में 3,430 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,44,21,781 है. पिछले 24 घंटों में 2,109 नए मामले सामने आए. दैनिक सक्रिय मामलों की दर 1.32 प्रतिशत है. साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 1.80 प्रतिशत है. अब तक 92.80 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 1,59,454  जांच की गई.

Table of Contents

You cannot copy content of this page