देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,093 नए मामले सामने आए

Font Size

नई दिल्ली : राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.66  करोड़(95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं.  बीते चौबीस घंटों में 807 टीके लगाए गए.  भारत में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 57,542 है .

यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है .  स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि देश में अभी कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 0.13 प्रतिशत है  जबकि स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.68 प्रतिशत है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते चौबीस घंटों में 6,248 लोग स्वस्थ हुए और अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,42,29,459 है.  पिछले 24 घंटों में 10,093 नए मामले सामने आए और दैनिक सक्रिय मामलों की दर 5.61 प्रतिशत है.

 

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 4.78 प्रतिशत है. अब तक 92.40 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 1,79,853 जांच की गई.

Table of Contents

You cannot copy content of this page