राजस्थान के जैसलमेर में रानीखेत एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे

Font Size

जयपुर: राजस्थान के जैसलमेर में रानीखेत एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे।मिडिया में आई ख़बरों में कहा गया है कि अधिकारियों ने बताया  है  कि ट्रेन संख्या 15014 काठ गोदाम – जैसलमेर एक्सप्रेस के 10 डिब्बे कल देर रात करीब 11.15 बजे थयाट हमरिया-जैसलमेर के बीच पटरी से उतर गए। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता तरूण जैन ने कहा कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंच गयी है और वे हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। यात्रियों को एक विशेष ट्रेन के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। जैन ने कहा कि डिब्बों के पटरी से उतरने के कारणों का पता नहीं चला है। पहली नजर में यह पटरी में आयी खराबी के कारण्र हुआ मालूम पड़ता है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page