दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के चुनाव 11 मार्च को : नरेश शर्मा

Font Size

गुरुग्राम। दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के चुनावों की घोषणा कर दी गयी है।  एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट नरेश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आगामी शनिवार 11 मार्च को एसोसिएशन की एक विशेष आम सभा की बैठक गुरुग्राम सेक्टर 47 स्थित एक होटल में बुलाई गयी है। इसमें एसोसिएशन के अगले तीन वर्षों के लिए चुनाव कराए जायेंगे। 

श्री शर्मा ने जानकारी दी कि उक्त बैठक में प्रधान, महासचिव, संगठन सचिव, कोषाध्यक्ष के एक-एक पदों पर जबकि दो संयुक्त सचिव, चार उप प्रधान, एक कानूनी सलहाकार तथा 6 कार्यसमिति सदस्यों  के चुनाव कराए जाएंगे। 

उनके अनुसार आल इंडिया चैस फेडरेशन, हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार को अपना पर्यवेक्षक भेजने के लिए भी सूचित कर दिया गया है।  चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पी डब्लू डी से सेवा निवृत चीफ इंजीनियर जे एस सुहाग को मुख्य चुनाव अधिकारी और कुलदीप सिंह को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।  श्री शर्मा का कहना है कि एसोसिएशन बहुत अच्छे प्रकार से कार्य कर रही है और सभी चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न होने की उम्मीद है। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page