ट्रक-ऑटो की टक्कर में चार श्रद्धालुओं की मौत

Font Size

सभी मृतक और घायल मोतिहारी  जिले के निवासी

देवघर : झारखंड के देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में ऑटो में सवार चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं.घटना में ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है .सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी मृतक और घायल बिहार के मातिहारी जिले के निवासी हैं.
सभी श्रद्धालु देवघर में बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण करने के बाद ऑटो से दुमका के जरमुंडी स्थित बासुकीनाथधाम जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में चोपामोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. इससे ऑटो पर सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों को मौत हो गई.
वहीं दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.  हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया
सुबह देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने के बाद सभी श्रद्धालु ऑटो पर सवार हो कर पूजा करने बासुकिनाथ धाम जा रहे थे. तभी देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपामोड़ के समीप ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद ऑटो पलटने से यह दुर्घटना हुई.

Table of Contents

You cannot copy content of this page