पंजाब विजिलेंस के ए आई जी को 50 लाख रिश्वत देने के आरोप में पंजाब का पूर्व मंत्री गिरफ्तार

Font Size

 चंडीगढ़ :  पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर कार्रवाई तेज हो चली है. खबर है कि पंजाब विजिलेंस के ए आई जी को रिश्वत देने के आरोप में पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है।  चर्चा है कि पूर्व मंत्री की ओर से आय से अधिक संपत्ति के मामले  को दबाने के लिए विजिलेंस अधिकारी को एक करोड़ रुपए की पेशकश कीगई थी. पूर्व मंत्री 50 लाख रुपए एडवांस लेकर चंडीगढ़ पहुंचे थे जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि सुंदर शाम अरोड़ा पहले कांग्रेस में थे और कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में मंत्री बनाये गए थे। कैप्टन के सत्ता से बाहर होने के बाद कुछ दिन पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था ।

विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने बताया कि इस संबंध में पूर्व मंत्री के खिलाफ मनमोहन कुमार के बयान पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के तहत FIR 15 अक्टूबर को दर्ज की गई है। विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को ब्यूरो के एक सहायक महानिरीक्षक को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के आरोप है।

 

मुख्य निदेशक ने बताया कि AIG मनमोहन कुमार ने शिकायत की है कि अरोड़ा ने उनसे 14 अक्टूबर को मुलाकात की और उनके खिलाफ दर्ज सतर्कता जांच में पक्ष लेने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपए की पेशकश की।

पूर्व मंत्री ने अगले दिन 15 अक्टूबर को 50 लाख रुपए और बाद की तारीख में शेष राशि का भुगतान करने की पेशकश की है। इस मामले में अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 50 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की एक टीम रात लगभग 11 बजे उनके होशियारपुर स्थित घर पहुंची। जहां लगभग ढाई घंटे तक घर की तलाशी की गई।

Table of Contents

You cannot copy content of this page