गुरुग्राम में अपने घर में पटाखों के विस्फोट में घायल तीन लोगों की मौत

Font Size

गुरुग्राम :  गुरुग्राम के के गाँव में घर में हुए पटाखों के विस्फोट में घायल होने के कुछ दिनों बाद रविवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने की खबर है.  तीनों घायलों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना में घायल हुए तीन अन्य की हालत अभी भी गंभीर बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को नखरोला गांव स्थित एक घर में हुए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए थे। धमाका खेरकी दौला थाने में जय भगवान नाम के शख्स के घर में हुआ. बताया जाता है कि उक्त घर में अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया था।

 

 

मृतकों की पहचान जय भगवान (48), उनके बेटे मनीष (17) और बेटी छवि (11) के रूप में हुई है। सभी पीड़ितों का 12 अक्टूबर से सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। अन्य तीन पीड़ित सतीश कुमार (45) और उनके रिश्तेदार और तनुज (10) की हालत अभी भी गंभीर है।

इलाके के लोगों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि घर की छत और दीवारें उड़ गईं, जिसमें सभी फंस गए. इस धमाके से आसपास के दो से अधिक घरों में भी दरारें आ गईं।  दमकलकर्मी, पुलिस और फोरेंसिक टीम और नागरिक सुरक्षा के जवान मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को बचाया। घायलों को गुरुग्राम के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page