अंबानी परिवार को अफजल गुरु के नाम से धमकी देने वाले को कोर्ट ने 20 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेजा

Font Size

मुंबई :  देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में आतंकी अफजल गुरु बनकर फोन करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 20 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. खबर है कि विष्णु भौमिक नाम के आरोपी ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी. सोमवार को विष्णु ने रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में 9 बार फोन करके धमकी दी थी. धमकी की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी थी. पुलिस ने आरोपी को तत्काल प्रभाव से लोकेट कर दहिसर से गिरफ़्तार कर लिया .

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने आतंकी अफजल गुरु का नाम लेकर फोन किया था. सूत्रों का कहना है कि विष्णु ने अफजल गुरु के बारे में पढ़ा है. इसी वजह से उसने अफजल गुरु के नाम से फोन किया था. पुलिस ने कोर्ट में बताया कि उन्हें जांच करना है कि आखिर इसने अफजल गुरु का नाम क्यों लिया. पुलिस जांच कर रही है कि क्या इसके साथ और लोग हैं?  बताया जाता है आरोपी विष्णु की दक्षिण मुंबई में एक ज्वेलरी की दुकान है. मुंबई के झवेरी बाजार में हुए बम धमाके में उसकी दुकान को नुकसान पहुंचा था.

Table of Contents

You cannot copy content of this page