गतका में हरियाणा की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया

Font Size

चण्डीगढ़, 6 जून : हरियाणा के पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आज गतका में हरियाणा की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अतिरिक्त, हरियाणा ने गतका के सिंगल इंडिविजुअल महिला और पुरुष वर्ग में भी रजत पदक हासिल किए।

गतका के सिंगल स्टिक टीम इवेंट के अंडर 18 में हरियाणा की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इस टीम में इंद्रजीत सिंह, कृष और जशनप्रीत सिंह शामिल थे।

इसी प्रकार, गतका के सिंगल स्टिक के इंडिविजुअल पुरुष वर्ग में वारिस प्रीत सिंह ने रजत पदक और महिला वर्ग में अर्जनीत कौर ने रजत पदक हासिल किया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page