भारोतोलन में भी हरियाणा की लड़कियों का कमाल : पहला गोल्ड ऊषा ने जीता

Font Size

चण्डीगढ़, 6 जून : राजकीय कन्या महाविद्यालय, सैक्टर-14 पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम-2021 के भारोतोलन मुकाबले में आज हरियाणा की लड़कियों ने कमाल करते हुए 55 किलोग्राम भार वर्ग श्रेणी में ऊषा ने 170 किलोग्राम भार उठाकर पहला गोल्ड मेडल जीता। इसी वर्ग में अरूणाचल प्रदेश की बोनी मान्ख्या ने 164 किलोग्राम भार के साथ रजत तथा महाराष्ट्र की साक्षी रणमले ने 159 किलोग्राम भार के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के अंतर्गत लड़कियों के फुटबॉल के मुकाबलों में आज हरियाणा की टीम ने 3-0 से मिजोरम को हराया। इसी प्रकार, लड़कियों के ही एक अन्य मुकाबले में झारखंड ने तमिलनाडू को 6-0 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई।

Table of Contents

You cannot copy content of this page