बलराम गुप्ता पुनः बने हरियाणा व्यापार मंडल चरखी दादरी के जिलाध्यक्ष

Font Size

चरखी दादरी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हरियाणा प्रभारी राजीव जैन और हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने प्रदेश स्तर पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष की नियुक्तियां की है। उन्होंने बताया कि बलराम गुप्ता को पुनः व्यापार मंडल चरखी दादरी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही राम जुनेजा फरीदाबाद, बजरंग लाल अग्रवाल नारनौल, रत्नेश बंसल रेवाड़ी, राकेश चुग पानीपत, नवीन मंगला सोनीपत, मनीष गोयल जींद, अजीत तेवतिया पलवल, कृष्ण लाल तनेजा करनाल, भानु प्रसाद शर्मा भिवानी, विजय मोहन पंचकूला, अमित बंसल कुरुक्षेत्र, अमित चौधरी कैथल, लक्ष्मण सिंह नूह तथा जगदीश भादू को फतेहाबाद व्यापार मंडल का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ प्रवीण केडिया हिसार, सुनील बहल सिरसा, अंकुर जिंदल गुड़गांव ,राकेश सिक्का रोहतक, नीरज अग्रवाल अंबाला, नवीन कुमार यमुनानगर, राकेश अरोड़ा झज्जर, को जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाकर व्यापारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा ।


बलराम गुप्ता ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।


बलराम गुप्ता की नियुक्ति पर स्थानीय व्यापारियों ने बलराम गुप्ता का फूलमाला से स्वागत करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर चंद्र गुप्ता, मितेश काहनोरिया, विजय अग्रवाल, संजीव मडिया, वजीर सिंह, जीत सिंह, दादरी व्यापार मंडल प्रधान संजय छपारिया, नवीन मुंजाल, रविंद्र सिलगर, लखमीचंद बधवानिया, सुरेश ऐरन, ललित महाजन, राजकुमार शर्मा, रामदयाल पाहवा, वितिन सांगवान , प्रदीप बंसल, राजेश खजांची, बजरंग फोगाट, अशोक बाढडा, अजय गर्ग व सुरेश शर्मा झोझू, सुनील गर्ग, संजय जांगडा,भुनेश गोयल आदि मुख्य हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page