मोबाइल चोरी मामले में एक गिरफ्तार, दो फोन बरामद

Font Size

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने मोबाईल फोन व नगदी चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से चोरी हुए 2 मोबाईल फोन बरामद किया है।

मामले की खास बातें :

▪️दिनांक 02.05.2022 को पुलिस चौकी सैक्टर-4, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि दिनांक 01/02.05.2022 की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मकान में घुसकर इनके 02 मोबाईल फोन व 2200 रुपयों की नगदी चोरी कर ली। इस सम्बन्ध में थाना सैक्टर-9ए, गुरुग्राम में धारा 380 भा.द.स. के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️इस अभियोग में निरीक्षक कुलदीप, प्रभारी अपराध शाखा DLF Ph-IV, गुरुग्राम की टीम ने कार्यवाही करते हुए चोरी करने वाले आरोपी को कल दिनांक 20.05.2022 को दौलताबाद फ्लाईओवर, के पास से काबू किया। आरोपी की पहचान मुकेश मण्डल उर्फ झबरु निवासी पश्चिम बंगाल के रुप में हुई।

▪️आरोपी द्वारा चोरी किए गए 02 मोबाईल फोन पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से बरामद किए गए है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page