44वीं विश्व शतरंज ओलिंपियाड की मेजबानी भारत को मिली : गुरुग्राम हरियाणा के नरेश शर्मा बने आयोजन समिति के सदस्य

Font Size

गुरुग्राम : उक्रैन और रूस युद्ध के कारण जुलाई-अगस्त में रूस में होने वाले 44वीं विश्व शतरंज ओलिंपियाड की मेजबानी भारत ने हांसिल कर ली है। दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के महासचिव और आल इंडिया चैस फेडरेशन के कोषाध्यक्ष एडवोकेट नरेश शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है की इस महाकुम्भ का आयोजन महाबलीपुरम चेन्नई में होगा। इस प्रतियोगिता में लगभग 170 देशों के श्रेष्ठ खिलाडी भाग लेंगे। भारत में पहली बार शतरंज ओलिंपियाड का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन की सफलता के लिए देश के 10 महत्वपूर्ण लोगो की आयोजन समिति बनायीं गयी है जिसमें गुरुग्राम हरियाणा से एडवोकेट नरेश शर्मा को भी शामिल किया गया है। 10 लोगों की समिति इस प्रकार है:

डा. संजय कपूर – प्रेजिडेंट आल इंडिया चैस फेडरेशन- उत्तर प्रदेश, श्री भारत सिंह चौहान – महासचिव आल इंडिया चैस फेडरेशन – दिल्ली, नरेश शर्मा – हरियाणा, श्री अच्युता सामंता – सांसद ओडिशा, श्री अशोक जैन – चेयरमैन जैन इरीगेशन महाराष्ट्र, श्री एस कैलाशनाथन मैनेजिंग डायरेक्टर माइक्रोसेंस ग्रुप तमिलनाडु, एयर वाईस मार्शल (सेवा निवृत ) अति विशिष्ट सेवा मेडल जे राजेंद्र, श्री अजय पटेल – चेयरमैन गुजरात स्टेट कोआपरेटिव बैंक, श्री डी पी अनंथा – कर्नाटक, श्री सुमित सेठ – IFS जॉइंट सेक्रेटरी – विदेश मंत्रालय शामिल हैं।

 

नरेश शर्मा लगभग दो दशक से खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। शतरंज से पहले वे टेबल टेनिस और बैडमिंटन एसोसिएशन के लिए भी काम कर चुके हैं। आयोजन समिति में चुने जाने पर उन्होंने आल इंडिया चैस फेडरेशन के अध्यक्ष डा संजय कपूर व महासचिव श्री भारत सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। वहीँ दी हरियाणा चैस एसोसिएशन व जिला चैस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी उनके चयन पर ख़ुशी ज़ाहिर की।

Table of Contents

You cannot copy content of this page