सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ का होली मिलन समारोह आयोजित

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज: मंगलवार को कस्बे के सर्राफा व्यापार एवं स्वर्णकार संघ द्वारा जैन मैरिज होम में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शिव मंडल म्यूजिकल ग्रुप के गायक कलाकारों ने होली के गीतों की प्रस्तुतिया दी गईं।

होली के गीतों पर फूलों व गुलाल से होली खेली गई। कार्यक्रम के तहत संघ के सदस्यों के द्वारा एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली की बधाई दी गईं।

इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र जैन, कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र जैन, नरेश चंद जैन, सुभाष चन्द गौड़, किराना अध्यक्ष पूरन सैनी, सोनू खण्डेवाल, डॉ. महेश चंद शर्मा, रस्सू खान, सुरेन्द्र जंगम, अनुज जैन, अमित जैन, आसू खान, वीरनारायण सोनी, भगवानदास सोनी, मनीष सोनी सहित कमेटी के सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page