कंचन जायसवाल ‘पाई’ बीजेपी युवा मोर्चा जुरहरा मण्ड़ल अध्यक्ष मनोनीत

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज: प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनीया, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेष सिंह के निर्देशानुसार भाजयुमो भरतपुर जिलाध्यक्ष सौरभ फौजदार ताखा ने कंचन जायसवाल ‘पाई’ को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल जुरहरा का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

उनके मनोनयन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत व सम्मान किया गया। गौरतलब है कि युवा भाजपा कार्यकर्ता कंचन जायसवाल कर्मठ एवं सरल व्यक्तित्व के धनी हैं जो पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं जिसके फलस्वरूप पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें युवा मोर्चा का मण्ड़ल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page