यूक्रेन से रविवार को 2135 भारतीय वापस लाये गए

Font Size

नई दिल्ली :   भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए चाल्ये जा रहे ‘ऑपरेशन गंगा’  अभियान के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 11 विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा आज 2135 भारतीयों को वापस लाया गया है। इसके साथ ही, 22 फरवरी, 2022 को विशेष उड़ानें शुरू होने के बाद से अब तक 15 हजार 9 सौ से अधिक भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। 66 विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा एयरलिफ्ट किए गए भारतीयों की संख्या 13852 हो गई है।

अब तक, भारतीय वायुसेना ने 10 उड़ानें भरी हैं। ऑप गंगा के हिस्से के रूप में इन देशों में 26 टन राहत भार लेते हुए 2056 यात्रियों को वापस लाएं।

विशेष नागरिक उड़ानों में आज 9 नई दिल्ली में उतरीं जबकि 2 मुंबई पहुंचीं। बुडापेस्ट से 6 उड़ानें, बुखारेस्ट से 2, रेज़ज़ो से 2 और कोसिसे से 1 उड़ानें थीं।

कल बुडापेस्ट (5), सुसेवा (2) और बुखारेस्ट (1) से 8 विशेष उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है, जिससे 1500 से अधिक भारतीयों को स्वदेश वापस लाया जा सकेगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page