Haryana Assembly : हरियाणा सरकार 6 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोलेगी , मुख्यमंत्री जल्द करेंगे उद्घाटन : अनिल विज

Font Size

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान आज प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार 6 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोलने जा रही है. इसका उद्घाटन जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे।

एक प्रश्न के जवाब में श्री विज ने कहा कि राज्य सरकार ने नई नर्सिंग पॉलिसी बनाई है। इसके तहत नर्सिंग कॉलेज में 100 बेड का अस्पताल होना चाहिए या 10 किलोमीटर की परिधि में स्थित एनएबीएच प्रमाणित अस्पताल से नर्सिंग कॉलेज अक्रेडिटेड होना चाहिए और उस अस्पताल की क्षमता 100 बिस्तर की होनी चाहिए।

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page