यूक्रेन में फसे नागरिकों के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित : उपायुक्त

Font Size

गुरुग्राम, 25 फरवरी । उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि यूक्रेन में बढ़ते तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के निर्देश पर हरियाणा सरकार ने राज्य के लोगो की सुविधा के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। राज्य में विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से स्थापित किये गए इसके माध्यम से हरियाणा व भारतीय लोगों के लिए हेल्पलाइन +91 9212314595 (केवल व्हाट्सएप) जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए नागरिक ईमेल contactusatfcd@gmail.com पर भी अपने सवाल पूछ सकते हैं या फिर सहायता ले सकते हैं। यूक्रेन में मौजूदा अनिश्चितताओं और तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने वहां फंसे हुए भारतीय राष्ट्रीयता के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे शांत रहें और संयम बरतें। बतौर मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार, भारतीय नागरिकों को देश वापिस लाने के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ निकट सहयोग में हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। स्थिति की निगरानी और नियंत्रण के लिए भारत सरकार ने पहले ही विदेश मंत्रालय के तहत विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित कर लिया है। इस नियंत्रण कक्ष में डॉ. आदर्श स्वाईका, संयुक्त सचिव, (Eurasia & CNV&I) के मार्गदर्शन में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिक देश में सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय करें।

उपायुक्तश्री यादव ने दिल्ली में नियंत्रण कक्ष के संपर्क विवरण की जानकारी देते बताया कि फोन नम्बर +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905 और 1800118797 (टोल फ्री) के अलावा ई मेल situationroom@mea.gov.in पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार, यूक्रेन में भारतीय दूतावास में हेल्पलाइन के संपर्क विवरण में फोन +380 997300428 +380 99730483, ई मेल : cons1.kyiv@mea.gov.in है।

You cannot copy content of this page