Font Size
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर स्तर पर भारी फेरबदल का आदेश जारी किया है । डीजीपी पीके अग्रवाल ने महकमे के 60 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले के आदेश जारी किये हैं । प्रदेश के सभी जिलों के इंस्पेक्टरों के दूसरे जिलों में तबादले किये गये हैं.
सरकार का कहना है कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की नीयत से ये तबादले किये गए हैं । सबसे अधिक फरीदाबाद जिले के इंस्पेक्टरों को दूसरे जिले में भेजा गया है.



