अग्रवाल वैश्य समाज महिला इकाई का विस्तार

Font Size

चंडीगढ़, 5 फरवरी। अग्रवाल वैश्य समाज महिला इकाई का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है। नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए समाज की महिला प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सर्राफ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अनुशंशा से ये नियुक्तियां की गई है।

नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी में निशी गुप्ता कुरूक्षेत्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. भारती जैन सोहना (गुरूग्राम) व डॉ. अंजली जैन पलवल को उपाध्यक्ष, मीनू बंसल बाढड़ा (चरखी दादरी), डॉ. अंजु अग्रवाल बहादुरगढ़, शशी गोयल हिसार को सचिव बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि संतोष जैन चरखी दादरी, सरोज सिंगला रादौर (यमुनानगर) व सुनीता बंसल तिगांव (फरीदाबाद) को संगठन सचिव बनाया गया है। सुशीला सर्राफ ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के अलावा चार जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां भी गई है।

इनमें अनीता सिंगला को अम्बाला, बृजबाला गुप्ता को रोहतक, रीना अग्रवाल को पलवल तथा सरोज गोयल सफीदों को जींद जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि शेष पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ लोकसभा व विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्तियाँ अगले सप्ताह तक कि जावेगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page