सेक्टर 56 में निर्माणाधीन मकान में मिटटी में दब कर दो लोगों की मौत

Font Size
गुरुग्राम :  गुरुग्राम के सेक्टर 56 में निर्माणाधीन मकान में दो लोगों की मृत्यु होने की खबर है. दोनों ही मृतक मजदूर थे और निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट में काम कर रहे थे। दोनों की मृत्यु मिट्टी में दबने से हुई है।
बताया जाता है कि दोनों ही मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित प्लॉट नंबर 323 में काम कर रहे थे . वहां बेसमेंट की खुदाई और निर्माण का काम चल रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक जमीन का बड़ा भाग ढहने से 5 मजदूर मिट्टी की नीचे दब गए. हालांकि तीन मजदूरों की जान बच गई जबकि एक पुरुष एवं एक महिला की मिट्टी में दबकर मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को मिट्टी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.  पुलिस की ओर से दोनों मृतकों की पहचान की गई.  मृतक पुरुष की पहचान मलखान निवासी मध्यप्रेश के रूप में हुई है . मृतक महिला भी उसी गांव की रहने वाली है । उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page