गृह मंत्री अनिल विज के आदेशानुसार नशाखोरी के विरूद्ध प्रदेश में पुलिस का विशेष अभियान

Font Size

1169 जगहों पर की गई छापेमारी, 98 एफआईआर दर्ज, 100 लोगों को किया गया गिरफ्तार

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी जारी रहेंगे इस तरह के अभियान

चंडीगढ़, 14 दिसंबर : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेशानुसार आज प्रातः 5 बजे से प्रदेशभर में नशाखोरी के विरूद्ध पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया और एनडीपीएस एक्ट के तहत 98 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

श्री विज ने यह जानकारी आज यहाँ पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस अभियान में 442 टीमों के 3315 पु्लिसकर्मियों द्वारा 1169 जगहों पर छापेमारी गई। इस छापेमारी में 3.515 किलोग्राम अफीम, 20.034 ग्राम स्मैक, 117.85 ग्राम हेरोइन, 13.911 किलोग्राम पॉपी हस्क, 35.590 किलोग्राम गांजा और 20 इन्जेक्शन पकड़े गए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए यह बड़ा अभियान चलाया गया। इस अभियान की रूपरेखा हाल ही में हुई विभाग की बैठक में तैयार कर ली गई थी और आज पुलिस द्वारा इस अभियान को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे तथा यदि जरूरत पड़ी तो और सख्त कदम भी उठाए जाएंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page