करंट लगने से बंदर की हुई मौत : कस्बेवासीयों ने बंदर का किया अंतिम संस्कार

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज: कस्बे में शनिवार की दोपहर को करंट की चपेट में आने से एक बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको कस्बेवासी घनश्याम पांचाल व विष्णु जंगम के द्वारा कस्बे के राजकीय पशु चिकित्सालय ले जाकर पशु चिकित्सक से उसका उपचार कराया गया लेकिन देर रात्रि को बंदर ने दम तोड़ दिया। जिसका रविवार की सुबह कस्बेवासियों के द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से चतर सिंह बघेल, विष्णु जंगम, घनश्याम पांचाल, फंटूलाल, राजेंद्र जांगिड़, डालचंद पांचाल, शिवहरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page