सत्य पाल जैन ने वार्ड नं0 18 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की, पौधारोपण किया

Font Size

चण्डीगढ़, 26  सितम्बर :  चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सत्य पाल जैन ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का समूचा जीवन राष्ट्र को समर्पित था. उन्होंने अपने त्याग, तपस्या, समर्पण एवं बलिदान से देश के हजारों लोगों में राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत की। उनके अन्त्योदय के दर्शन पर चलकर देश व समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का भी भला हो सकता है.

सत्य पाल जैन ने वार्ड नं0 18 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की, पौधारोपण किया 2श्री जैन चण्डीगढ़ में भाजपा के मण्डल नं0 18 द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जंयती के अवसर पर ‘‘सेवा ही समर्पण’’ कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण में समर्पित कर दिया और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया.

इस अवसर पर मण्डल कार्यकर्ताओं द्वारा सैक्टर 30 में वृक्षारोपण किया गया जिसमें 10 पौधे लगाये गये। कार्यक्रम के बाद जनता में हल्वे का प्रसाद भी वितरित किया गया।

श्री जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्धघाटन किया तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल अर्पित किये।

इस अवसर पर रविन्दर सिंह रावत, पूर्व पार्षद सतिंदर सिंह, मंडल प्रधान  साहिल आनंद, पार्षद  राजेश गुप्ता, प्रवक्ता  नरेश अरोड़ा,  मुकेश शर्मा, रत्तू,  इंद्र जीत काला,  ईश्वर,,  जोनी, कपिल,  दिनेश,  राजीव,  तलवार,  लक्की,  आकाश,  अमन,  मनोज यादव और  कालिया भी उपस्थित थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page