पेगासस जासूसी कांड की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट एक्सपर्ट कमेटी गठित करेगा

Font Size

नई दिल्ली। पेगासस जासूसी कांड (Pegasus Scandal) में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वो मामले की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन करेगा. इस संबंध में अगले हफ्ते आदेश जारी किया जाएगा. सीजेआई ने यह संकेत एक मामले की सुनवाई के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि हम इसी हफ्ते आदेश जारी करना चाहते थे लेकिन एक्सपर्ट कमेटी में शामिल किए जाने वाले एक सदस्य ने निजी कारणों से इसमें शामिल होने से माना कर दिया।

मीडिया में इस बात के कयास लगाए जाने लगे हैं कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार की ओर से दिए गए कमेटी गठित करने के ऑफर से सहमत नहीं है। अब अगले सप्ताह कोर्ट के आदेश के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी की जांच कमेटी में कितने सदस्य होंगे और इसकी रूपरेखा और जांच की सीमा क्या होगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page