गृह मंत्री अनिल विज बोले : ये देश आज तक न किसी से मिटा है और न ही मिटेगा

Font Size

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ये देश दिन-प्रतिदिन ऊंचाईयों को छू रहा है’’

‘‘माननीय सुप्रीम कोर्ट को किसानों के बैठक में न आने से संबंधित बातों से अवगत करवा दिया जाएगा’’

‘‘हमने केन्द्रीय गृह मंत्री को भी अवगत करवा दिया हैं’’

चण्डीगढ, 22 सितंबर :  हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘ये देश आज तक न किसी से मिटा है और न ही मिटेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ये देश दिन-प्रतिदिन ऊंचाईयों को छू रहा है’’।

श्री विज ने किसानों के राज्य स्तर पर गठित कमेटी की बैठक में न आने के संबंध में कहा कि सुप्रीम कोर्ट को किसानों के बैठक में न आने से संबंधित बातों से अवगत करवा दिया जाएगा और इस बारे में हमने केन्द्रीय गृह मंत्री को भी अवगत करवा दिया हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि इस संबंध में जैसा  सुप्रीम कोर्ट आगे आदेश देगी, हम वैसी ही कार्यवाही करेंगें। उन्होंने कहा कि अब आगे 24 तारीख लगी हैं, हमने जल्द सुनवाई (अर्ली हियरिंग) की दरखास्त डाली थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हमने ऐफिडेविट भी दाखिल कर दिया है कि हमने क्या प्रयास किए और क्या स्थिति हैं और अब आगे अदालत जैसा आदेश देगी, हम कार्यवाही करेगें।

Table of Contents

You cannot copy content of this page