आप नेता डॉ सारिका ने सेक्टर 31 के जलभराव की समस्या को लेकर संयुक्त आयुक्त एमसीजी को दिया ज्ञापन

Font Size

गुरुग्राम : सेक्टर 31 के निवासी एक घंटे की बारिश के बाद भी गंभीर जलजमाव का शिकार हो रहे हैं। पिछले साल सेक्टर 31 और 40 के बीच, सेक्टर 31और सेक्टर 30 के बीच रेन वॉटर ड्रेन का निर्माण लगातार चल रहा था. निवासियों को उम्मीद थी कि इस साल बारिश के मौसम में सेक्टर जलभराव से मुक्त हो जाएगा लेकिन पिछले साल की तुलना में जलजमाव की स्थिति और खराब हो गई है.  यह कहना है डॉ सारिका वर्मा, आम आदमी पार्टी बादशाहपुर विधानसभा अध्यक्ष का.

डॉ सारिका वर्मा ने कहा इस साल केवल 2-3 दिन बारिश हुई लेकिन पानी की निकासी बंद होने के कारण बारिश का पानी नाली में जाने की बजाए सेक्टर की सड़कों पर और ग्रीन बेल्ट के पार्कों में खड़ा हो जाता है. लोगों को आने जाने में दिक्कत तो आती है ,साथ ही ठहरा हुआ पानी मच्छरों को पनपने में मदद करता है और डेंगू चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलने से सेक्टर के लोगों की स्वास्थ्य के लिए खतरा  बन सकता है.

इस मामले को डॉ. सारिका वर्मा, डॉ संगीता और प्रोफेसर डॉ कृष्णा ने आज संयुक्त आयुक्त एमसीजी जोन 2 के समक्ष लिखित ज्ञापन के माध्यम से उजागर किया. संयुक्त आयुक्त ने उनसे वादा किया है कि क्षेत्रवासियों को तत्काल राहत देने के लिए सेक्टर 30 से राजीव चौक तक बारिश के पानी के नाले से गाद निकालने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. उन्होंने इस समस्या का दीर्घकालिक समाधान खोजने के लिए गुरुवार को क्षेत्र का दौरा करने की भी योजना बनाई है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page