डॉ संतोष कुमार सुमन यूपी दौरे पर,1 अगस्त को यूपी के मुख्यमंत्री से होगी मुलाकात

Font Size

पटना 31 जुलाई :  हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, बिहार सरकार में लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ0 संतोष कुमार सुमन आज और कल यूपी दौरे पर रहेंगे ।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठनिक विस्तार के साथ-साथ संतोष मांझी कई स्थानियों मुद्दों को लेकर यू-पी के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ जी से भी मिलेंगें।

डॉ दानिश ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बिहार सरकार में मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन आज पटना से उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के लिए प्रस्थान कर चुकें हैं।

दानिश ने बताया कि बिहार सरकार में मंत्री एवं पार्टी के प्रधान महासचिव यूपी दौरे से पहले बंगाल में भी संगठन के विस्तार को लेकर पहुचे थें और वहां भी स्थानीय मुद्दों को लेकर कई कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इसी क्रम में उनका लखनऊ दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है जहां कल 1 अगस्त को उनकी मुलाकात यूपी के मुख्यमंत्री से भी होने का कार्यक्रम है. साथ ही यूपी के दो दिवसीय दौरे पर वह पार्टी संगठन के लोगों से भी संगठन की मजबूती को लेकर मुलाकात करेंगे ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page