‘राज्य शिक्षक पुरस्कार-2021’ के लिए शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Font Size

चंडीगढ़ :  हरियाणा के सैकेंडरी शिक्षा विभाग ने ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार-2021’ के लिए योग्य शिक्षकों से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आगामी 19 जुलाई 2021 से http://14.192.19.188/Stateaward2021 लिंक खोला जा रहा है जिस पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2021 है।

         विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह लिंक विभागीय वैबसाईट https://schooleducationharyana.gov.in पर उपलब्ध है, इस पर निर्धारित मापदंड व अन्य विस्तृत जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार-2021’ प्रदान करने में एकरूपता एवं पारदर्शिता लाने हेतु इस बार जिला स्तरीय कमेटियों के स्थान पर शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के अनुसार मुख्यालय स्तर पर ही राज्य स्तरीय कमेटियां गठित की गई हैं।  उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उक्त लिंक पर स्वयं नामांकन करने के लिए आवेदक-शिक्षक का पासवर्ड एवं ओ.टी.पी उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही प्राप्त होंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page