डी एच बी वी एन के पदोन्नत हुए कार्यकारी अभियंता गौरव चौधरी को कादीपुर उपमंडल के कर्मचारियों ने दी विदाई

Font Size

गुरुग्राम, 5 अप्रैल । दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अधिकारी से पदोन्नत हुए कार्यकारी अभियंता गौरव चौधरी को कादीपुर उपमंडल कार्यालय के कर्मचारियों ने विदाई दी । इस कार्यक्रम में न्यू कॉलोनी उपमंडल अधिकारी आकाश कटारिया, नवनियुक्त उपमंडल अधिकारी आशीष मित्तल, अमित यादव, कनिष्ठ अभियंता एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे l


गौरव चौधरी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कादीपुर मंडी कार्यालय में जून 2019 से कार्यरत थे। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा गत दिवस 12 कार्यकारी अभियंताओं की पदोन्नति व तबादला सूची जारी की गई थी। इसमें गुरुग्राम के कादीपुर मंडल के गौरव चौधरी को कार्यकारी अभियंता एनआईटी फरीदाबाद के पद पर तैनात किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page