नव वर्ष प्रतिपदा 2078 आगमन पर कुमार विश्वास के साथ होगा भारतीय नव वर्ष आयोजन समिति का भव्य आयोजन

Font Size

गुरुग्राम् ;- इस बार गुरूग्राम मे भारतीय नव वर्ष आयोजन समिति कि और से प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। पास के माध्यम से ही आयोजन मे हिस्सा लिया जा सकेगा।

भारतीय नव वर्ष आयोजन समिति से जुडे मीडिया प्रभारी राजीव मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि गत सायं राजेंद्रा पार्क मे गुरूग्राम के प्रबुद्ध लोगो की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे इस बार भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2078 आगमन पर भव्य आयोजन की योजना बनाई गई।

भारतीय नव वर्ष आयोजन समिति की इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हरियाणा कला परिषद के पुर्व निदेशक तथा प्रख्यात संस्कृति विद् श्री अजय सिंहल ने कहा कि इस बार गुरूग्राम मे नव वर्ष का आगाज भब्य होगा ।

कार्यक्रम मे अन्तर्राष्ट्रिय कवि कुमार विश्वास का तीन घन्टे का भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत रोमांचक व्याख्यान होगा। पांच हजार की संख्या के साथ यह कार्यक्रम चेत्र शुक्ल प्रतिपदा 2078 कलयुग वर्ष 5123 , 11 अप्रेल दिन रविवार को आयोजित किया जायेगा। सुविधा की दृष्टि से केवल चिन्हित पास के द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थिति मान्य होगी। इसके लिए एक ऐप जारी की जाएगी।

इस ऐप के माध्यम से अपना फॉर्म भर कर कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित की जा सकती है। कार्यक्रम के सन्दर्भ मे कुमार विश्वास ने भी अपने आगमन की संस्तुति दे दी है। माननीय अजय सिंहल जी ने कहा कि महानगर मे इस आयोजन की गूँज पुरे राष्ट्र मे सुनाई देगी और भारतीयता को बढावा देने वाली होगी।

इस बैठक मे प्रख्यात चित्रकार सुधीर त्रिपुरारी, अशोक घोराई , सिया शर्मा, सत्यवान शर्मा, अंकित गर्ग,सचिन जिन्दल, सन्तोष शर्मा, गोपीनाथ पण्डा, मुकेश बंसल, अक्षय ओझा, राम बहादुर सिंह, इन्दु जैन, मीनाक्षी सक्सेना, वेद सैनी, रंजन शर्मा , प्रदीप शर्मा, रजनीश वर्मा, मोहनीष लारोइया, श्याम तिवारी ने हिस्सा लिया।

You cannot copy content of this page