रविवार को कस्बे में 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी बिजली बंद

Font Size

जुरहरा,( भरतपुर )रेखचन्द्र भारद्वाज : रविवार को विद्युत विभाग द्वारा विद्युत लाइनों व उपकरणों के रख-रखाव के चलते 33 केवी जीएसएस सोनोखर पर 33 केवी ब्रेकर को चालू करने के लिए 33 केवी लाइन जुरहरा पर कार्य किया जाएगा। इसके कारण रविवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2 :00 बजे तक कस्बे की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।

जुरहरा के कनिष्ठ अभियंता जीतेश मीणा ने बताया कि मंगलबार को 33 केवी जीएसएस सोनोखर पर 33 केवी ब्रेकर को चालू करने के लिए 33 केवी लाइन जुरहरा पर कार्य किया जाएगा। इसके चलते मंगलवार को जुरहरा 33 केवी लाइन की सप्लाई सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बंद रहेगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page